{"_id":"5e3329d78ebc3e4ade212b47","slug":"chinese-manjha-pilibhit-news-bly393969790","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे की ब्रिकी करते दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे की ब्रिकी करते दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है। बुधवार को रात पुलिस ने छापा मारकर 75 चाइनीज मांझे की चरखियां बरामद की है। चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
बुधवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शरीफ खां चौराहा पर चाइनीज मांझा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 75 चाइनीज मांझे की चरखियां बरामद की, बिक्री करते पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम प्रसून पुत्र मोहम्मद फिरोज मोहल्ला निवासी बुजकसावान, दूसरे ने प्रसून कुमार कश्यप पुत्र रमेशचदं निवासी मोहल्ला मोहतशिम खां बताया। आरोपियों ने बताया कि वह चाइनीज मांझे की बिक्री बरेेली से करते है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से भारीमात्र में चाइनीज मांझा बरामद हुआ है। दोनों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।