{"_id":"61f97b49260241213c2c17a0","slug":"chinese-manjha-found-at-shop-report-filed-pilibhit-news-bly47421422","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर मिला चीन का मांझा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर मिला चीन का मांझा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चीन का मांझा लगातार पक्षियों के साथ इंसानों को भी लगातार घायल कर रहा है। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने दुकानों पर छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई। चीन का मांझा मिलने पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
जिले में पतंगों की दुकानों की भरमार है। खुलेआम चीन का मांझा दुकानों पर बिक रहा। कई बार यह मांझा जानलेवा साबित होता है। डीजीपी के निर्देश पर पांच फरवरी तक पतंग की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने पतंग की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मोहल्ला काला मंदिर स्थित सागर राजपूत की दुकान पर चीनी मांझा मिलने पर दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मांझा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ पर्यावरण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सुनील दत्त ने बताया कि लगातार चीन के मांझा को लेकर पतंग की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। दुकान पर चीनी मांझा मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।