{"_id":"58bac6334f1c1b507f8307fb","slug":"childrens-show-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भसीन इंटरनेशनल स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न आकर्षक मॉडल पेश किए।
प्रीनर्सरी, नर्सरी, केजी के बच्चों ने कला प्रदर्शनी जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने शिक्षकों के सहयोग से कला प्रदर्शनी में वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग कर कई कलात्मक और उपयोगी वस्तुएं बनाई। इसमें गुड़िया, फूलदान, डोली, गणेश जी की प्रतिमा, ट्रैफिक लाइट, लेटर बाक्स, गिफ्ट बाक्स आदि आकर्षण का केंद्र रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में अधिकांश इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाए गए। इसमें कूलर, हीटर, मिनी मैट्रो, प्रदूषण रहित मैट्रो, थर्मल पावर प्लांट, हाइडोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, सोलर सिस्टम लोगों को आकर्षित करते दिखे। स्कूल के चेयरमैन राकेश भसीन, डायरेक्टर अक्षत भसीन, प्रधानाचार्या संगीता भसीन, शाश्वत भसीन, स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।