फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children will go to school without their schoolbags every Saturday and learn new skills.

Pilibhit News: प्रत्येक शनिवार को बिना बस्ते स्कूल जाएंगे बच्चे, सीखेंगे हुनर

Mon, 24 Aug 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Children will go to school without their schoolbags every Saturday and learn new skills.
अगस्त से नवंबर तक परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में तय 10 बैगलेस-डे के तहत होंगी गतिविधियां
विज्ञापन

पीलीभीत। परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे शनिवार को बस्ते के बोझ से मुक्त होकर सीखने और हुनर निखारने की गतिविधियों में शामिल होंगे। समग्र शिक्षा के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में अगस्त से नवंबर तक 10 बैगलेस डे आयोजित किए जाएंगे। इसपर प्रभावी अमल के लिए बीएसए की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में 1495 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के बाद शुरू किए जा रहे बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और अनुभव युक्त शिक्षा देना है। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में कौशल विकास, श्रम की गरिमा, स्थानीय कला एवं शिल्प के प्रति रुचि, सामुदायिक जुड़ाव और व्यावसायिक समझ विकसित करने पर जोर दिया गया है। बच्चों को आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) जैसी अवधारणाओं से भी परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैगलेस डे के तहत अलग-अलग शनिवार को बच्चों को मिट्टी से खिलौने, मूर्ति एवं कलाकृतियां बनाने, स्थानीय शिल्पकारों के साथ कौशल विकास, औषधीय पौधों की पहचान, किचन गार्डन, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं चाइल्ड सेफ्टी, जूट से क्राफ्ट, कठपुतली निर्माण और कहानी मंचन जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed