{"_id":"62cdcd38c1c62644c951f7a2","slug":"children-presented-cultural-programs-in-the-costumes-of-ancestors-pilibhit-news-bly491175550","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वजों की वेशभूषा में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वजों की वेशभूषा में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
लिटिल एंजिल्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स के एंजिल्स फेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों ने अपने पूर्वजों की वेशभूषा को धारण कर प्रतियोगिता में भाग किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक और कक्षा नौ से 12 तक के दो समूहों में प्रतिभाग किया गया।
हाउस वाइज प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप से अनिमेष मिश्रा ने महाराज पृथ्वीराज चौहान कि प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य विजय ने स्वामी विवेकानंद का किरदार निभाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंशिका सिंह ने महारानी पद्मावती के किरदार निभाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में श्रेया अधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार बखूबी निभाया व संपूर्ण विद्यालय में हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण गूंज उठा।
श्रेया ने प्रथम स्थान पाया। विधान मलिक ने भगत सिंह की प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, आर्यन गुप्ता ने पुन: भगत सिंह का किरदार निभाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिएटिव राइटिंग हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 को मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान, क्लीन इंडिया- ग्रीन इंडिया आदि विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन
छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए यदि मैं पक्षी होता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, यदि मैं शिक्षा मंत्री होता आदि शीर्षकों पर निबंध लेखन करवाया गया। प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने सभी प्रतियोगियों कि सराहना करते हुए इसी तरह प्रतिभाग करते रहने की प्रेरणा दी। संचालन कक्षा 12 के विद्यार्थी दिव्यांश बोरा ने किया।