फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children of Shishu Mandir took out Kanwar Yatra

Pilibhit News: शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा

Thu, 31 Jul 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Children of Shishu Mandir took out Kanwar Yatra
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय की शिशु वाटिका के शिशुओं को शामिल किया गया। यात्रा में कुछ बच्चे गणेश, शिव-पार्वती का स्वरूप धारण कर चल रहे थे। बच्चे अपने कंधे पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव, हर-हर-बम-बम का जयघोष कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

कांवड यात्रा पीलीभीत मार्ग पर स्थित श्री बाला जी मंदिर तक गई। विद्यालय में वापस आकर यात्रा का समापन हुआ। बच्चों ने शिवजी को जलाभिषेक किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा ने बच्चों को कांवड़ यात्रा के विषय में बताया कि श्रावण माह शिवजी का प्रिय है। जो व्यक्ति इस माह में गंगा का पवित्र जल कांवड़ के माध्यम से भगवान शंकर को जलाभिषेक करता है, उसे पुण्य प्राप्त होता है। यात्रा शिशु वाटिका प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न हुई। यात्रा में अंजली मिश्रा, अंजली शर्मा, सुनीता गंगवार, ममता गंगवार, अर्चना दीक्षित, वीरेश कुमार, श्रीकृष्ण गंगवार, शीलेंद्र पाल, शिवेश कुमार, सुनील गंगवार, शोभित का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed