फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   children help

तीन अनाथ बच्चों का बाल सेवा योजना में चयन

Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
children help
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के तीन अनाथ बच्चों का उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयन हो गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश गुप्ता ने विधायक रामसरन वर्मा के साथ बच्चों के घर जाकर जांच की, इसमें तीनों पात्र पाए गए।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी कमलाचरन और उनकी पत्नी रमा देवी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनकी पुत्री 13 वर्षीय संगीता, 11 वर्षीय मंजू और नौ वर्षीय पुत्र दिवाकर अनाथ हो गए। इनके भरण पोषण का भी कोई साधन नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, एसडीएम राकेश गुप्ता, सीओ प्रशांत सिंह और नगरपालिका के कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद अकरम बृहस्पतिवार को बच्चों के घर गए। एसडीएम ने संबंधित शासनादेश के मानकों केे हिसाब से जांच पड़ताल की, जिसमें तीनों बच्चे इस योजना के पात्र पाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने नगर क्षेत्र के लेखपाल अनिल चौधरी को तीनों बच्चों का इस योजना के तहत आवेदन पत्र तत्काल भरवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पत्रावली डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद बालिग होने तक इन बच्चों को चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा। पढ़ने के लिए बच्चों को लैपटॉप और टेबलेट मिलेगा। शादी के वक्त दोनों लड़कियों को एक-एक लाख रुपये की मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed