फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Child's death by crushing truck, highway jam

ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, हाइवे किया जाम

Fri, 07 Apr 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 07 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
 बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने रोड पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जोरदार हंगामा किया। विधायक के समझाने पर लोग शांत हुए, जिसके बाद बच्ची का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी सूरजपाल एवं उसकी पत्नी की करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उनकी दो दो बेटियां पांच साल की पार्वती और साढ़े तीन साल की राशि अपनी दादी मैना देवी और दादा सुंदरलाल के पास रहती हैं। शुक्रवार को बड़ी बच्ची पार्वती खेलने को सड़क पार जा रही थी। इस बीच बीसलपुर की ओर से आए ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इस बीच इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ रोड जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस ट्रक चालक को पकड़ने के बजाय बच्ची का शव उठाकर ले जाने लगी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इसका पता लगने पर बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कर दिया, जिसके बाद जाम खोल दिया गा। फिर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed