फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chief Minister may come to address the meeting of Jan Vishwas Yatra in Pilibhit on December 30

पीलीभीत में 30 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करने आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Thu, 23 Dec 2021 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister may come to address the meeting of Jan Vishwas Yatra in Pilibhit on December 30
पीलीभीत। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 दिसंबर को भाजपा की जिस जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था। वही जन विश्वास यात्रा 29 दिसंबर को पीलीभीत जिले में प्रवेश करेगी। पहली सभा उसी दिन शाम को पूरनपुर में होगी। अगले दिन 30 दिसंबर को यात्रा पीलीभीत पहुंचेगी। शहर के रामा कॉलेज मैदान में एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित की गई है। इस सभा में अभी तक डिप्टी सीएम या किसी केंद्रीय मंत्री के आने के हिसाब से तैयारी की जा रही थी लेकिन बुधवार को शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना बनी। भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने इस विषय में जिला नेतृत्व से जानकारी मांगी है। इसके बाद जिले के भाजपा पदाधिकारी सीएम का आगमन होने की उम्मीद के साथ तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मथुरा से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा की सभा को पीलीभीत में मुख्यमंत्री संबोधित कर सकते हैं। संगठन से इस विषय में जरूरी जानकारी मांग ली गई है। उन्होंने बताया कि सीएम के आगमन से पहले 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल आ रहे हैं। वह पांच घंटे तक पार्टी कार्यालय में रहेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों से मिलेंगे और महिला मोर्चा के साथ बैठक करेंगे। सभी निकायों के सभासदों से संवाद करेंगे। विधानसभा क्षेत्र वार प्रभारियों और चुनाव संचालन समितियों के साथ बैठकें करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठकें काफी अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed