फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chief Forest Conservator tested the reality of construction of rescue center

Pilibhit News: मुख्य वन संरक्षक ने रेस्क्यू सेंटर के निर्माण की परखी हकीकत

Mon, 15 Jan 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Forest Conservator tested the reality of construction of rescue center
रेस्क्यू सेंटर का जायजा लेते मुख्य वन संरक्षक । स्रोत - विभाग
कलीनगर। पूरनपुर क्षेत्र में सामाजिक वानिकी की जमीन पर बन रहे टाइगर रेस्क्यू सेंटर के निर्माण कार्य का शनिवार को मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर ने जायजा लिया। इसके बाद गुणवत्ता को ध्यान में रखकर कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाघ, तेंदुआ समेत वन्य जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर शासन ने टाइगर रेस्क्यू सेंटर की मंजूरी दी है। सर्वे के बाद विभाग की ओर से पूरनपुर क्षेत्र में सामाजिक वानिकी की जमीन पर रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया। शासन की ओर से बजट जारी होने के बाद ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

करीब सात एकड़ दायरे में रेस्क्यू सेंटर बनाया जा रहा है। जिसमें वन्य जीवों के ठहराने के अलावा उनके उपचार और देखरेख संबंधी अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। शनिवार को मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्यदाई संस्था को जरूरी निर्देश दिए। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल को कार्य की स्थिति पर नजर रखने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed