फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chhath Puja festival will start today with bathing and eating.

Pilibhit News: आज नहाए-खाए के साथ शुरू होगा छठ पूजा पर्व

Thu, 16 Nov 2023 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja festival will start today with bathing and eating.
छठ बेदी के पास की जा रही साफ सफाई । संवाद
पीलीभीत। सूर्य देव के प्रति अटल आस्था और उपासना का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शहर की रेलवे कॉलोनी में 24 वर्ष पहले पूर्वांचल से आए कुछ परिवारों ने छठ मनाने का जो सिलसिला एक छोटे से जलाशय से शुरू किया था, वह आज महा आयोजन का रूप ले चुका है। अब तो पूर्वांचल के अलावा स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में छठ मनाते हैं। पूर्वांचल के लोगों ने शुक्रवार से शुरू हो रहे छठ पूजा की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शहर की बरहा रेलवे क्रासिंग के पास पूरब के लोगों द्वारा जलाशय बना हुआ है। छठ महापर्व में षष्ठी माता व भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए स्त्री व पुरुष दोनों ही व्रत रखते हैं। पर्व की शुरूआत 17 नवंबर को नहाय खाय से होगी। इस दिन लोग घरों की सफाई कर पूरी तरह से स्वच्छ होकर शुद्ध शाकाहारी भोजन करेंगे। 18 नवंबर को खरना होगा। खरना में शाम को गन्ने का रस या गुड़ में बने चावल की खीर का प्रसाद बनता है। पर्व के तीसरे दिन यानी 19 नवंबर को पूरे दिन उपवास रखकर शाम को डूबते सूर्य अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

रात को छठ मइया के गीत गाने व व्रत कथा सुनने की मान्यता है। 20 नवंबर को सुबह सूर्य निकलने से पूर्व ही लोग पकवान, नारियल, केला, मिठाई आदि लेकर जलाशय व घाटों पर पहुंचेंगे और उगते हुए सूर्य का अर्घ्य देंगे। अर्घ्य देने के बाद व्रतधारी खुद प्रसाद खाकर व्रत का परायण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहा रेलवे क्रासिंग के पास जलाशय छठ बेदी को सजाया जा रहा है। इसकी साफ सफाई कराई जा रही है। 18 नवंबर को पानी भरकर जलाशय को पूजा के लिए तैयार किया जाएगा। 19 व 20 नवंबर को यहां खासी रौनक रहेगी। पूजा के दिन यहां करीब पांच से छह हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।

फोटो- 4
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। घाट की साफ-सफाई पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार से छठ पर्व शुरू होगा शनिवार को तालाब में जल भर दिया जाएगा। - उमेश कांती
------------
फोटो- 2
छठ पर्व का साल भर इंतजार रहता है शुक्रवार से छठ पर्व शुरू हो रहा है पहले दिल घराें की साफ-सफाई की जायेगी। शनिवार से व्रत का प्रारंभ होगा। - कांति देवी

------------
फोटो- 3
छठ मैया की आराधना का पर्व शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी भोजन किया जाता है। सोमवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद व्रत का परायण किया जाएगा। - शोभा देवी

छठ बेदी के पास की जा रही साफ सफाई । संवाद

छठ बेदी के पास की जा रही साफ सफाई । संवाद

छठ बेदी के पास की जा रही साफ सफाई । संवाद

छठ बेदी के पास की जा रही साफ सफाई । संवाद

छठ बेदी के पास की जा रही साफ सफाई । संवाद

छठ बेदी के पास की जा रही साफ सफाई । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed