{"_id":"68d592359f8cff35d108b5e5","slug":"chess-pilibhits-sameeksha-wins-in-under-19-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-144696-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज : अंडर 19 में पीलीभीत की समीक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज : अंडर 19 में पीलीभीत की समीक्षा ने मारी बाजी
Fri, 26 Sep 2025 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:28 AM IST
सार
पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्गों की विजेता छात्राओं को आगामी प्रादेशिक शतरंज टीम के लिए चुना गया। चयनित खिलाड़ी अलीगढ़ में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 19 में पीलीभीत की समीक्षा और बरेली की नंदिनी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बरेली, शाहजहांपुर बदायूं व पीलीभीत की छात्र-छात्राओं सहित 85 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालिका में अंडर 19 आयु वर्ग में पीलीभीत की समीक्षा गुप्ता प्रथम, बरेली की नंदिनी द्वितीय, पीलीभीत की नेहा तृतीय, दिव्या यादव चौथे व बरेली से अमनप्रीत पांचवें स्थान पर रहीं।
अंडर 17 में शाहजहांपुर की कंचन मौर्य प्रथम, बरेली की अनुष्का वर्मा दूसरे, बरेली से प्रियांशी तीसरे, पीलीभीत की रितिका खानम चौथे, अक्षिता पटेल पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अंडर 14 आयु वर्ग में पीलीभीत की पलक प्रथम, अदिति दूसरे, बरेली से पलक बी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन मंडलीय शतरंज की टीम में किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी सात अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होने वाली 69बी प्रादेशिक शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में जय हिंद मौर्य, रमेश सिंह, प्रशांत शुक्ला, यासीन खा राजेश गंगवार, रीना मिश्रा, विजयलक्ष्मी आदि का विशेष योगदान रहा। मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज संतोष कुमार मौजूद रहे।