फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cheers will echo in temples, devotees will perform water abhishek of Bholebaba

Pilibhit News: मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे, भक्त करेंगे भोलेबाबा का जलाभिषेक

Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cheers will echo in temples, devotees will perform water abhishek of Bholebaba
शहर का प्राचीन गौरीशंकर मंदिर संवाद
पीलीभीत। भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र सावन माह शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शिव मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। कांवड़िए पवित्र नदियों और तीर्थ के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। शिव मंदिरों में धार्मिक आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ ही रास्ते की व्यवस्थाओं को भी सुधारा गया है। मंदिर गेट के समीप पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वाहनों को मंदिर से दूर खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन

गौरीशंकर मंदिर में कांवड़ियों का जत्था भी पहुंचता है। मंदिर शहर के अंदर होने के चलते यातायात व्यवस्था का खाका भी तैयार किया गया है। इसकेे अलावा शहर के दूधियानाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां की व्यवस्थाओं को भी सुधारा गया है। विशाल टाॅकीज के समीप अर्ध नारीश्वर महादेव मंदिर में भी भोले के भक्तों का जमवड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
आस्था का केंद्र है इकोहत्तर नाथ मंदिर
घुंघचाई क्षेत्र में खुटार रेंज के मंडनपुर जंगल के अंदर बना इकोहत्तर नाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। सावन में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है। आसपास और दूर गांवों के श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ की आराधना करते हैं। कांवड़ यात्री भी जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed