{"_id":"5f3c13d48ebc3e3cf10a9f44","slug":"chc-sealed-pilibhit-news-bly4166626132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब कर्मी खुद निकला संक्रमित, पूरनपुर सीएचसी दो दिन को सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब कर्मी खुद निकला संक्रमित, पूरनपुर सीएचसी दो दिन को सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। कोरोना की जांच करने वाले सीएचसी के प्रयोगशाला सहायक (लैब अस्सिटेंट) एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद सीएचसी मंगलवार दोपहर से 48 घंटे के लिए सील कर दी गई। कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने पर सीएचसी को दूसरी बार सील किया गया है।
सीएचसी में एंटीजन से होने वाली जांच में सीएचसी के प्रयोगशाला सहायक की ड्यूटी लगाई गई थी। मंगलवार को जांच शुरू होने से पहले प्रयोगशाला सहायक को स्वयं की जांच कराने को कहा गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि जांच में प्रयोगशाला सहायक कोरोना संक्रमित निकले। इसके बाद एंटीजन किट से जांच कराने के लिए अन्य कर्मचारियों को लगाया गया। संक्रमित प्रयोगशाला सहायक को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही सीएचसी को दो दिन के लिए सील कर दिया गया। दवाई लेने आए मरीज और उनके तीमारदारों को बाहर निकाल दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि सीएचसी में बृहस्पतिवार को ओपीडी शुरू होगी। आपातकालीन सेवा बुधवार शाम से शुरू कर दी जाएगी।
200 की जांच में एक निकला संक्रमित
पूरनपुर। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी में 159 और माधोटांउा में 41 लोगों की जांच करवाई गई। जांच में सीएचसी का मात्र एक कर्मचारी संक्रमित निकला।