फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CHC puts beds in the veranda for dengue victims

Pilibhit News: सीएचसी में डेंगू पीड़ितों के लिए बरामदे में डाले बेड

Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
CHC puts beds in the veranda for dengue victims
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गांव रसिया खानपुर के 37 डेंगू पीड़ितों का उपचार चल रहा है। जगह कम पड़ जाने के कारण 14 मरीजों को बरामदे में बेड डालकर भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव रसिया खानपुर में लगभग एक माह से तेज बुखार फैला हुआ है। इस बुखार की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार हैं। बीसलपुर और बरेली के अलग-अलग निजी अस्पतालों में पीड़ितों का उपचार चल रहा है। अभी तक सरकारी स्तर से हुई जांच में गांव के 43 मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इनमें से छह मरीज ठीक हो गए और अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

इस समय स्वास्थ्य केंद्र में 37 डेंगू पीड़ितों का उपचार हो रहा है। वार्ड में जगह कम पड़ जाने के कारण 14 मरीजों के बेड बरामदे में लगाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि गांव की स्थिति काफी हद तक सुधर गई है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमारों की जांच कर उनका उपचार कर रही है। स्वास्थ्य केंद्र में जितने मरीज भर्ती हैं, उनका बेहतर ढंग से उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed