फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chapemari

डीएम ने पकड़े दो अवैध क्लीनिक,. मेडिकल टीम से सील कराए

Wed, 08 Apr 2020 09:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
chapemari
माधोटांडा रोड पर गांव कल्यानपुर में डीएम पकड़ी फर्जी क्लीनिक - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने छापा मारकर दो क्लीनिक अनाधिकृत रूप से चलते पकड़ लिए। क्लीनिकों पर एक्सपायर दवाएं भी मिलीं। बाद में मेडिकल टीम बुलाकर दोनों क्लीनिक सील करा दिए और झोलाछाप पुलिस के सुपुर्द कर दिए। डीएम ने सीएमओ को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डीएम ने शहर में ड्रोन कैमरे से लॉकडाउन की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए डीएम बुधवार को शहर में निकले। इस दौरान माधोटाडा रोड स्थिति गांव कल्यानपुर में दो क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक योगेश देवल और कृष्ण कुमार चलाते मिले। छापे में डीएम को क्लीनिक में कुछ दवाएं रखी मिलीं। उन्होंने एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी भी टीम के साथ मौके पर बुला लिया। एसीएमओ ने दवाओं की जांच की तो पाया कि वह एक्सपायर हो चुकी हैं। इन दवाओं से ही मरीजों का इलाज किया जा रहा था। एक्पायर दवाओं से मरीजों के इलाज की जानकारी होते ही डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मेडिकल टीम से क्लीनिक सील करा दिया। सीएमओ और थाना प्रभारी को दोनों क्लीनिक संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने ड्रोन कैमरे से लॉकडाउन की स्थिति की जानकारी लेने के बाद उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य, एसीएमओ डॉ. वीबी राम, पीडी अनिल कुमार सहित कई अधिकारी भी साथ थे।
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर अवैध क्लीनिक पकड़ा गया। उसे मेडिकल टीम बुलाकर सील करा दिया गया है। क्लीनिक पर एक्सपायर दवाओं से इलाज किया जा रहा था। दोनों झोलाछापों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed