{"_id":"66d495e480662e8add03d08a","slug":"changes-were-made-in-the-records-to-reduce-the-age-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121849-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आयु कम करने के लिए किया था अभिलेखों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आयु कम करने के लिए किया था अभिलेखों में बदलाव
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर फर्जी नाम सामने आने पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी ने पूछताछ में आयु कम करने के लिए अभिलेखों में बदलाव करने की बात कही।
केवाईसी सत्यापन के दौरान टीम ने बिहार के एक युवक को पकड़ा था। जिसमें उसका नाम और जन्मतिथि में अंतर आया था। प्रवेश पत्र में युवक का नाम आर्मीमैन पुत्र अमेरिका प्रसाद बिन्द निवासी ग्राम उगहनी थाना चेमारी जनपद रोहतास बिहार और जन्म तिथि 20 मई 2004 अंकित थी। जबकि केवाईसी जांच में उसका नाम विष्णु कुमार राज पुत्र अमेरिका प्रसाद बिंद और जन्मतिथि 27 मार्च 1997 दर्ज निकली थी।
सुनगढ़ी थाने लाकर आरोपी से पूछताछ करने के बाद शनिवार देर रात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने नाम और जन्मतिथि बदलने की पीछे की वजह जानी तो आरोपी ने आयु कम करने के लिए ऐसा करने की बात कही। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है।