फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Change in weather keeps sick, OPD reaches beyond 1300

Pilibhit News: बदला मौसम बना रहा बीमार, ओपीडी पहुंची 1300 के पार

Wed, 14 Feb 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Change in weather keeps sick, OPD reaches beyond 1300
मेडिकल कॉलेज में  पर्चा बनवाने  के लिए लगी लोगो की लाइन । संवाद
पीलीभीत। मौसम का बदलते मिजाज से लोग बीमार हो रहे हैं। इससे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। मंगलवार को 1300 से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम, बदन दर्द व सिरदर्द के रोगियों की संख्या अधिक रही। डॉक्टर मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी की वजह से दिसंबर-जनवरी में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी घटकर 500-600 ही रह गई थी। फरवरी के दूसरे सप्ताह से खिल रही धूप से राहत मिली तो लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। नतीजा यह हुआ कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजाें का आंकड़ा बढ़कर 1300 के पार पहुंच गया। पर्चा काउंटर व दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन दिखी। डॉक्टरों के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन कक्ष में पहुंचे। इनमें सर्दी, खांसी, जुकाम और बदन दर्द के मरीज ज्यादा थे। इसके अलावा ईएनटी कक्ष में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मौसम बदल रहा है। यह लोगों को जल्दी बीमार करता है। ऐसे में लोग यह न समझे कि सर्दी चली गई है। अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में बढ़ गए 400 से अधिक मरीज
शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 850 मरीज पहुंचे थे। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य और सीएचसी पर आयुष्मान भव का आयोजन हुआ था। यहां भी सर्दी-बुखार के मरीज अधिक रहे थे। सोमवार को 1264 मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1332 हो गया। इस तरह तीन दिन में करीब 400 मरीज बढ़ गए।


शाम चार बजे तक बादल, कुछ देर के लिए चमका सूरज
मंगलवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी आती-जाती रही। शाम चार बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप तेज रही। बदली की वजह से बीते पांच दिनाें की अपेक्षा सर्दी का असर ज्यादा रहा।

---------
यह बरतें सावधानी
- ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें।
- हल्का गुनगुना पानी पीएं।
- गर्म कपड़े ही पहन कर निकलें।
- खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें।
- सुबह शाम टहलते समय विशेष ख्याल रखें।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

मेडिकल कॉलेज में  पर्चा बनवाने  के लिए लगी लोगो की लाइन । संवाद

मेडिकल कॉलेज में  पर्चा बनवाने  के लिए लगी लोगो की लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed