{"_id":"64f37eef20ca3f17900b750b","slug":"chairmans-husband-abused-when-asked-for-salary-sweepers-went-on-strike-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3605-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वेतन मांगने पर चेयरमैन के पति ने की गालीगलौज, हड़ताल पर गए सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वेतन मांगने पर चेयरमैन के पति ने की गालीगलौज, हड़ताल पर गए सफाईकर्मी
Sat, 02 Sep 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी । संवाद
जहानाबाद। नगर पंचायत सफाईकर्मियों के वेतन मांगने पर चेयरमैन के पति से तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि चेयरमैन के पति ने गालीगलौज करते हुए सफाईकर्मियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इससे गुस्साए सफाईकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर वे एक माह पूर्व धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन तब जल्द वेतन देने का भरोसा दिलाकर आंदोलन खत्म करा दिया गया था। रक्षाबंधन पर भी वेतन न मिलने से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे चेयरमैन के पति से वेतन मांगा तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
सफाई कर्मियों ने कहा कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे वे परिवार का भरण-पोषण तक नहीं कर पा रहे हैं। रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को उपहार तक नहीं दे सके। ठेकेदार बता रहा है की वेतन का पैसा आ गया है। इसे चेयरमैन के बेटे के खाते में जमा करा दिया गया है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि वार्ता के दौरान चेयरमैन के पति दुर्गा चरन गुप्ता उर्फ अन्ना भड़क गए और जातिसूचक गालियां देने लगे।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने विरोध किया तो उन्होंने अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद सफाई कर्मियों ने कामबंद हड़ताल की घोषणा कर दी और थाने के सामने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। सफाई कर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी को लिखित शिकायतीपत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दौरान रवि कुमार, नन्हे लाल, अनिल कुमार, राकेश, सुमन, कांति देवी, राम बेटी, जया, तारा, छोटे लाल आदि लोग मौजूद रहे।