फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chairman EO tension

चेयरमैन और ईओ में ठनी, ठेकेदार भुगतान को परेशान

Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chairman EO tension
बीसलपुर नगरपालिका परिषद कार्यालय। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के बीच पिछले छह माह से चल रहा मतभेद चरम पर है। इससे पालिका के कामकाज प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार भी कराए गए कामों के भुगतान को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी और ईओ वंदना शर्मा के बीच पिछले करीब छह माह से कई मुद्दों को लेकर आपसी मतभेद चल रहे हैं। चेयरमैन की शिकायत पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा और एसडीएम राकेश गुप्ता ने करीब दो माह पूर्व चीनी मिल अतिथि गृह में दोनों लोगों को बैठाकर मतभेद दूर कराने का काफी प्रयास किया था। यह प्रयास भी असफल रहा। इससे मतभेद और ज्यादा गहरा गए। ईओ द्वारा भिजवाए जा रहे अभिलेखों और चेक पर चेयरमैन हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से नगरपालिका के 25 ठेकेदारों का करीब एक करोड़ रुपया भुगतान लंबित है। जिसकी पुष्टि जेई मोहम्मद सलमान ने भी की। ठेकेदारों का भुगतान लंबित होने के कारण नए निर्माण कार्य नही हो पा रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि ईओ अपना स्थानांतरण कराने के प्रयाय में है।
विज्ञापन

मनमानी पर उतारू हैं ईओ
ईओ नगरपालिका में मनमानी कर रही हैं। ईओ को छह माह में करीब पचास कार्य बताए, मगर कोई कार्य नहीं किया गया। कोई भी कार्य नियम विरुद्ध नहीं था। इसके बाद भी ईओ ने कार्य नहीं किए। ईओ के कारनामों की शिकायत संबधित अधिकारियों को भेज दी गई है। - नूर अहमद अंसारी, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन बना रहे गलत कार्य करने का दबाव
चेयरमैन नियम विरुद्घ तरीके से पालिका का कार्य कराने का दबाव बना रहे हैं। नियम विरुद्घ काम करने से मना किया तो अधिकारियों से झूठी शिकायत करते हैं। चेयरमैन नगरपालिका बोर्ड की बैठक भी नहीं होने दे रहे हैं। चेकों और जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। - वंदना शर्मा, अधिशासी अधिकारी

काफी हद तक दूर करा दिए थे मतभेद
करीब दो माह पूर्व चेयरमैन और ईओ को चीनी मिल अतिथि गृह में आमने सामने बैठाकर मतभेदों को काफी हद तक दूर करा दिया था। दोनों लोगों को तालमेल बनाकर काम करने को कहा गया है। इसके बाद भी कोई मतभेद बाकी है तो उन्हें दूर कराया जाएगा। - राकेश गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed