{"_id":"65c6920808addc3fde079b44","slug":"chains-were-broken-from-the-necks-of-two-women-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111828-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो महिलाओं के गले से तोड़ ले गए चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो महिलाओं के गले से तोड़ ले गए चेन
Sat, 10 Feb 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव लिलहर में लगे मेले के दौरान शुक्रवार को उचक्के दो महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। पुलिस शक पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना करेली के गांव लिलहर में प्रत्येक अमावस्या के दिन मेला लगता है। यहां कई गांवों समेत अन्य जिलों के हजारों श्रद्धालु पूजन-अर्चना के लिए आते है। बीसलपुर निवासी राइस मिल मालिक देवेंद्र गुप्ता शुक्रवार की सुबह पत्नी बसंती गुप्ता के साथ लिलहर स्थित सरोवर में स्नान करने के बाद मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान किसी ने उनकी पत्नी की गले से सोने की चेन को उड़ा दिया।
वहीं, जिला बरेली के थाना भुता के गांव अदीनापुर निवासी चंद्रकला बृहस्पतिवार को गांव चपरौआ में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। शुक्रवार को वह गांव लिलहर में मौनी अमावस्या पर स्नान को गई थी। स्नान करने के बाद मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए लाइन में खड़ी थी। तभी मौका पाकर उनकी भी किसी उचक्के ने चेन खींच ली। घटना के बाद मेले में भगदड़ मच गई। मौजूद पुलिस ने एक महिला के शक होने पर हिरासत में ले लिया। दोनों महिलाओं ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। एसओ जगदीप सिंह मालिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है हिरासत महिला से भी पूछताछ जारी है।