फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Certain areas of tiger reserves The project will be implemented in Rhinoceros

टाइगर रिजर्व के खास इलाकों  में लागू होगी गैंडा परियोजना

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
देश-विदेश के पर्यटकों की टाइगर रिजर्व में गैंडा देखने की तमन्ना भले ही लंबे इंतजार के बाद पूरी हो सके लेकिन टाइगर रिजर्व के अधिकारी जिस सूझबूझ से इलाके का चयन कर रहे हैं, उससे यह तो साफ है कि पर्यटकों को आसानी से गैंडा दिख सकेंगे। टाइगर रिजर्व की टीम इसी आधार पर इलाके का चयन करने के लिए सर्वे करने में जुटी है।
विज्ञापन

जिले का जंगल टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद, हेमराज वर्मा और प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने यहां गैंडा परियोजना लागू करने की बात कहकर अधिकारियों से प्रोजेक्ट भेजने को कहा था। अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव पहले ही भेज दिया था। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की मंशा है कि गैंडा परियोजना जंगल के उन इलाकों में लागू हो जहां से पर्यटकों को आसानी से गैंडा दिख सकें। इसके लिए महोफ वन रेंज के मैनाकोट कंपार्ट दो और तीन, चूका 59 एवं बराही रेंज के कंपार्टमेंट 63 तथा 64 का चयन किया गया है। यह इलाका खूबसूरत पर्यटन केंद्र बाइफरकेशन और चूका बीच से सटा है। दोनों वन रेंजों में लगभग 1500 हेक्टेयर क्षेत्रफल का चयन किया गया है। बराही के वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि गैंडों के लिए जंगल में कौन सा इलाका ज्यादा अनुकूल और सुरक्षित रहेगा, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। इधर, महोफ रेंज के डिप्टी रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि डीएफओ कैलाश प्रकाश के निर्देशन में पूरे क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है। प्रोजेक्ट बनने और मंजूर होने में अभी समय लगेगा। इसके लिए कई सर्वे होने हैं। पूरे क्षेत्र में तार फैसिंग कराई जाएगी। गैंडों की मॉनीटरिंग के लिए यहां हाथियों को भी खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed