{"_id":"5a86e9064f1c1bd34b8b9075","slug":"central-team-visits-chooka-beach-of-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"इको टूरिज्म को बढ़ावे को दिल्ली से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको टूरिज्म को बढ़ावे को दिल्ली से पहुंची टीम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व के चूका बीच में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली से प्रचार एवं प्रसार करने को पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को चूका बीच पहुंची। इस टीम ने चूका बीच में कौन-कौन से हट बने हैं और क्या विशेषताएं हैं, सभी की वीडियोग्राफी की है।
टाइगर रिजर्व में चूका बीच महोफ रेंज के जंगल में स्थिति है। यहां पर बैंबू हट, ट्री हट, अहरण कुटी सहित कई प्रकार की हट बने हैं। एक ओर बेहद खूबसूरत जंगल है तो दूसरी ओर दूर-दूर तक शारदा डैम का पानी हिलोरे मारता दिखाई देता है। जिसमें साइबेरिया के पक्षी भी अपना बसेरा करते हैं। कुछ दिन पहले ही मुंबई व दिल्ली से दो सदस्यीय टीम यहां आई थी। जिसने पानी में तैरने वाला हट बनाने को सर्वे किया था। इसके अलावा ईको टूरिज्म में चूका बीच को ऐसा स्थान अभी नहीं मिला हैं, जिससे विदेशी पर्यटक यहां आ सकें। इस कारण दिल्ली से पांच सदस्यीय टीम यहां आई हैं। जो चूका बीच की खूबसूरती को आपने कैमरों व वीडियो में कैद कर रही है। उनका मकसद इसके प्रचार प्रसार को बढ़ावा देना है। इस मामले में चूका बीच के प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया यह पांच सदस्यीय टीम अभी यहां प्रचार-प्रसार के लिए अपना काम कर रही है। उसके बाद अगली रणनीति के लिए उनके अधिकारियों के दिशा निर्देशों के साथ कार्य होगा।