{"_id":"6720eb2c19dfb363d503606f","slug":"center-in-charge-refused-to-take-action-farmer-leader-said-only-shock-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124840-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केंद्र प्रभारी ने किया कार्रवाई से इन्कार, किसान नेता बोले- सिर्फ धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केंद्र प्रभारी ने किया कार्रवाई से इन्कार, किसान नेता बोले- सिर्फ धक्का-मुक्की
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने मंडी पहुंचकर ली घटना की जानकारी, विवाद निपटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। एफसीआई के धान खरीद केंद्र प्रभारी और किसान नेता में मारपीट के मामले में डिप्टी आरएमओ ने मंडी समिति पहुंचकर घटना की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया तो किसान नेता ने भी मारपीट से इन्कार कर व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की जानकारी डिप्टी आरएमओ को दी। इस प्रकार खरीद केंद्र प्रभारी और किसान नेता में मारपीट का मामला निपट गया।
मंडी समिति के एफसीआई खरीद केंद्र पर सोमवार को एक किसान से डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल रिश्वत मांगने के आरोप पर खरीद केंद्र प्रभारी हिमांशु गुप्ता और किसान नेता बलजिंदर सिंह में मारपीट हो गई थी। एएमओ लाल प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जानकारी मोबाइल पर डिप्टी आरएमओ को दी थी।
मंगलवार को डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला ने मंडी समिति पहुंचकर घटना की जानकारी की। एएमओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि खरीद केंद्र प्रभारी ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है तो किसान नेता बलजिंदर सिंह ने भी कोई मारपीट न होने और सिर्फ धक्का-मुक्की होने की बात कही है।
विज्ञापन
किसान नेता बलजिंदर सिंह ने बताया कि जिस किसान का रिश्वत न मिलने पर धान नहीं तौला जा रहा था, उसे खरीद लिया गया है। मंगलवार को बिजली आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रहीं।
-- एफसीआई धान खरीद में फिसड्डी
एफसीआई धान खरीद में फिसड्डी साबित हो रही है। मंडी समिति में लगे एफसीआई खरीद केंद्र पर एक दिन पहले तक 1.20 क्विंटल, पीलीभीत मंडी में लगे एफसीआई खरीद केंद्र पर 33.60 क्विंटल, बिठौरा में लगे धान खरीद केंद्र पर 3.60 क्विंटल धान खरीदा गया था।