फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Celebrated festival by making colorful rakhis in schools

स्कूलों में रंग-बिरंगी राखियां बनाकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Fri, 12 Aug 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Celebrated festival by making colorful rakhis in schools
राखी प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीम। स्प्रिंगडेल कॉलेज में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षिका उपमा सक्सेना ने बच्चों को राखी के महत्व को भाई बहन के अटूूट प्रेम गवाह बताया। बच्चों ने वेस्ट मैटेरयिल, रंगीन धागे, मोती, कॉटन आदि का इस्तेमाल कर रंग-बिरंगी सुंदर राखियां बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा एनसी की गौरी प्रथम, अर्नेव रावत द्वितीय और अक्ष तीसरे स्थान पर रहे। जेकेजी की अनाया प्रथम, सानविका द्वितीय, अंशप्रीत तृतीय स्थान पर रहे। एसकेेजी की यामिनी प्रथम, जाह्मवी द्वितीय, भाव्या तीसरे स्थान पर रही। कक्षा एक के अभय प्रथम, आरूशी द्वितीय और नीतू तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या प्रिया आनंद ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

राखी बनाओ प्रतियोगिता में मन्नत खान अव्वल
बिलसंडा। नगर के रूपदेवी पब्लिक स्कूल और नेशनल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लू हाउस में मन्नत खान प्रथम, ध्रुव द्वितीय, मानवी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन हाउस में रोशनी प्रथम, अंशिका द्वितीय, जिया मिश्रा तृतीय रहीं। येलो हाउस में आफरीन प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रही। रेड हाउस में सोनाक्षी गुप्ता प्रथम, मेराज द्वितीय और बेबो तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक रंग बिरंगी आकर्षक राखी बनाईं। छात्राओं ने छात्रों को की कलाई पर राखी बांधी और छात्रों को मिठाई खिलाई। छात्रों ने बहनों को उपहार दिए हैं और उनकी रक्षा करने की शपथ ली। संवाद

गोस्वामीज मॉम्स में तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन
पीलीभीत। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूूल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा एक में छात्रों ने अपने हाथों से तिरंगा बनाकर सजाया। कक्षा दो-तीन के छात्रों ने तीन रंगों को मिलाकर तितलियां बनाई। कक्षा चार और पांच के छात्रों ने विभिन्न रंगों से फेस पेंटिंग और राष्ट्रीय प्रतीकों का चित्रण कर देशभक्ति जाहिर की। अपाला, नीतू, रतिका, अनुज,पातीराम, वंशिका अमन, प्रियांशु, फरीना, रुचि, स्तुति, शबीना आदि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed