फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Celebrated by cutting a cake of mulayam birthday

Celebrated by cutting a cake of mulayam birthday

Sun, 22 Nov 2015 10:44 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 22 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Celebrated by cutting a cake of mulayam birthday
सपाइयों ने
विज्ञापन
रविवार को जिले भर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

पार्टी कार्यालय पर राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव व अन्य पदाधिकारियों के साथ काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल व वृद्धाश्रम पहुंचकर मरीजों व वृद्धों को फल तथा वस्त्र बांटे।

बाद में राज्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव टाह पौटा पहुंच वहां गांव के बच्चों के साथ एक स्कूल में पौधरोपण किया।
शहर के नकटादाना स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने 77 किलोग्राम का केक काटा और सपा मुखिया की लंबी उम्र की कामना की।

इस दौरान नेताओं ने सपा मुखिया के जीवन संघर्ष पर विस्तार पर रोशनी डालते कहा कि नेताजी भारत की राजनीति में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो समाजवादी आदर्शों को देश में स्थापित करने को आंदोलनरत हैं।

राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि सपा मुखिया के नेतृत्व में जिस तरह विकास की मुहिम चल रही है। उससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भी विकास की ओर अग्रसर है।

राज्यमंत्री व जिलाध्यक्ष ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को वस्त्र व भोजन वितरित किया। राज्यमंत्री ने गांव टाह पौटा के जूनियर हाईस्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ पौधरोपण किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, शहर अध्यक्ष इम्तियाज अलवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज गंगवार, धर्मेश गंगवार, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल शर्मा, लक्ष्मी सक्सेना, मनोज तोमर, मनोज राठौर, नफीस अहमद, रामप्रताप गंगवार, मेंहदी रजा, प्रशांत शर्मा, डिंपल गौड़, संतोष बाल्मीकि, रेहान अल्वी, दिलशाद आलम आदि मौजूद रहे।

इधर सफाई मजदूर महासंघ ने भी बिजलीघर चौराहे पर मिठाई बांटी। इस मौके पर महासभा जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि, मुलायम सिंह, बिट्टनलाल, मुकेश बाल्मीकि, रमेशचंद्र, सुखदेव, रामचंदरलाल, संदीप, अरुण राही, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। पब्लिक इंटर कालेज में सपा नेताओं ने केक काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, नगराध्यक्ष महेश आजाद, तौफीक अहमद कादरी, रमेश प्रजापति, रजत सक्सेना, विमल गुप्ता, घासीराम आजाद, अखिलेश वर्मा, गायत्री सिंह, वरुण आजाद, विपिन अग्रवाल, संजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विधायक पीतमराम के कार्यालय में सपा विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खां, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, राजपाल भारती, नोमान अली वारसी, शलभ सक्सेना, साजिद अली, मेंहदी हसन, नादिर रजा बरकाती, अहीद खां आदि मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव के कार्यालय मेें जन्मदिन पर मिठाई बांटी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, हाजी रियाजतनूर खां मझले, अवधेश शर्मा, कैलाश यादव, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। सपा नेता आकिल खां अजीजी के कार्यालय में भी मिठाई बांटी गई। आकिल खां अजीजी, ओमकार गुप्ता, नजमुल हसन खां, जाहिद खां, उसमान आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। यहां सपाइयों ने केट काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राकेशप्रताप सिंह, डॉ. रत्नेश गंगवार, बीडी प्रजापति, संजय दुबे, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रेहान रजा, अनूप मिश्रा, संजीव, फरहान, लवकुश, अभिषेक, सौरभ, झनकार सिंह, गनेश, उमाशंकर पाठक, सद्दीक, शब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे। गांव खनंका में मुनें द्र सिंह, रामचंद्र, रामचंद्र, हरिओम, अमन, सर्वेश, दिनेश, विकास, शिवओम आदि ने जन्मदिन मनाया।
बिलसंडा। कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर भी सपा मुखिया का जन्मदिन मनाकर उनके दीघार्यु होने की कामना की गई। इस मौके आशीष सक्सेना, डॉ. अवधेश शर्मा, रजत कश्यप, बंटू जायसवाल, सुशील, कल्लू वर्मा, मुश्ताक अंसारी, नितिन जायसवाल, अंसार मंसूरी, रिजवान खां, नसीम मियां, हैपी वर्मा, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अमरिया। कस्बे में सपा उपाध्यक्ष मिन्हाजुद्दीन खां के आवास पर हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अफजाल अहमद ने 25 किलोग्राम का केक काटा और सपा मुखिया की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर इफ्तिखार अहमद, शमा परवीन, मोहम्मद ताहिर, सिद्दीक हुसैन, शायर अली, मखदूम मियां, जगपाल गुप्ता, रीतराम, ओमकार सिंह, शेर सिंह यादव, बलकार सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed