{"_id":"64ecedb606ae0a5ba7091f64","slug":"cdo-summoned-the-answer-of-the-negligent-secretary-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3373-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापरवाह सचिव से सीडीओ ने किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापरवाह सचिव से सीडीओ ने किया जवाब तलब
Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों के प्रधानों की शिकायत के बाद सीडीओ ने सचिव को मंगलवार को अपने दफ्तर में स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। प्रधानों को भी बुलाया गया है।
पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बूंदीबूंद, रामनगर, मटैया लालपुर, महाराजपुर, सेलहा आदि के प्रधानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर ग्राम पंचायत सचिव धर्मपाल की शिकायत की थी। पत्र में कहा गया था गांवों के बाढ़ से घिरे होने के बावजूद सचिव गायब रहते हैं। मनरेगा के तहत काम करने के बाद भी श्रमिकों को भुगतान नहीं हो पा रहा है।
जिलाधिकारी ने मामले की सीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए थे। इस पर सचिव धर्मपाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब में सचिव ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कई प्रधानों के अपने पक्ष में पत्र भी सौंपे थे, लेकिन मुख्य विकास इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने सचिव को फिर से नोटिस जारी कर मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है।