{"_id":"5a8838594f1c1b05738b7d74","slug":"cctv-cameras-to-installed-on-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हाईवे के प्रमुख इलाकों को सीसीटीवी कैमरे की जद में रखा जाएगा। एसपी कलानिधि नैथानी ने इसके लिए जगह का चिन्हीकरण कर लिया है। अब जल्द ही इन स्थानों पर पुलिस महकमा की तरफ से सीसीटीवी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
छिनैती, लूटपाट और स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिहाज से छह साल पहले शहर के पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इससे काफी हद तक राहत मिली। इसी तर्ज पर अब हाईवे के इलाके को भी सीसीटीवी लगाकर मजबूत बनाया जाएगा। एसपी ने बताया कि बीते दिनों लूटपाट की कई घटनाओं में बदमाश हाईवे के रास्ते फरार हुए थे। अगर वहां पर कैमरे लगे होते तो उनकी पहचान करने में आसानी होती। इसको देखते हुए प्रयास शुरू कर दिया गया है। आरआई रेडियो नागेंद्र सिंह को बीसलपुर रोड पर बरखेड़ा थाने के पास, गजरौला थाने की रिछौला चौकी, बरेली हाईवे पर जहानाबाद थाने की शाही पुलिस चौकी, असम हाईवे पर सुनगढ़ी की पूरनपुर गेट पुलिस चौकी और टनकपुर हाईवे पर कोतवाली की सिविल लाइन पुलिस चौकी पर सीसीटीवी लगवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन