फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CCM Featured at the railway station

सीसीएम का रेलवे स्टेशन पर छापा

Fri, 03 Apr 2015 12:33 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 03 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
CCM Featured at the railway station
गोरखपुर मुख्यालय से आए
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ खानपान के स्टालों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए।

सीसीएम एसी लाठे गुरुवार दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कैंटीन, खानपान के ठेलों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। भोजनालय में उन्होंने यात्रियों से परोसे गए खाने की जानकारी की और रसोई में की गई व्यवस्था देखी। भोजनालय संचालक को सफाई के बाद बर्तनों को पोटेशियम परमैगनेट के घोल में डुबाने की बात कही।

वेंडरों से परिचय पत्र समेत कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में पूछताछ की और अफसरों से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लीटर मापक से थर्माकोल कपों में दी जाने चाय की क्वांटिटी को भी देखा और बड़े कप इस्तेमाल करने को निर्देशित किया। प्लेटफार्म पर खानपान के ठेलों और कैंटीन में नई रेट लिस्ट अंकित न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

पार्सल घर के निरीक्षण में उन्होंने पुरानी वेंईग मशीन देख डिजिटल मशीन लगाने और अभिलेखों के रख -रखाव को लोहे की सेफ रखने के निर्देश दिए। उन्हाेंने मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीलिमा सिंह से बाहर से आने और जाने वाले पार्सलाें आदि की जानकारी ली। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, वाणिज्य निरीक्षक एसके वर्मा, वाणिज्य  पर्यवेक्षक नरेंद्रचंद्र राठौर, राजीव कुमार पांडे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एसके कमल, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed