फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CCIM team tests standards in Ayurvedic colleges and pharmacy

सीसीआईएम टीम ने आयुर्वेदिक कॉलेज व फार्मेसी में मानकों को परखा

Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
आयुष मंत्रालय के निर्देश पर सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेेडिसिन (सीसीआईएम) की टीम ने ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पहुंचकर मानकों को परखा। टीम मंगलवार को भी निरीक्षण करेगी। तीन दिवसीय टीम में शामिल जोधपुर से आए सीसीआईएम सदस्य डॉ. राजेश शर्मा, गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. ओपी सिंह व राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल मुजफ्फरनगर के डॉ. रामशंकर पाल ने सोमवार पूर्वाह्न शिशु एवं बाल रोग, नेत्र रोग, योग/अनुसंधान/स्वास्थ्य रक्षण, ड्रेसिंग कक्ष, काय चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ओपीडी में आए मरीजों की संख्या व उपकरण आदि को बारीकी से देखा। इसके बाद उन्होंने फार्मेसी व एकेडमिक ब्लाक का भी निरीक्षण किया। टीम के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। मालूम हो कि आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष की स्थाई मान्यता नहीं मिल सकी है। इसके चलते आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा आयुष मंत्रालय में बीएएमएस प्रथम वर्ष की मान्यता देने के लिए आवेदन किया गया। मंत्रालय ने मान्यता संबंधी मानक पूरे करने के निर्देश दिए। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा मानक पूरे होने की जानकारी देने के बाद मंत्रालय ने तीन सदस्यीय सीसीआईएम टीम को मानकों को परखने के निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. पीके सक्सेना ने बताया कि सीसीआईएम टीम मंगलवार को भी निरीक्षण करेगी। इस दौरान डॉ. राघवेंद्र मोहन, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed