{"_id":"7a4a6b977f377d3c31d0a47faf5af307","slug":"cbse-exams-the-first-candidate-was-absent-for-15-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षा: पहले दिन 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षा: पहले दिन 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर
पीलीभीत।
Updated Tue, 01 Mar 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। तीन परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 843 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें बढ़ी रहीं, लेकिन पेपर खत्म होने के बाद अधिकतर के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
सीबीएसई परीक्षा को लेकर शहर स्थित सेंट एलायसियस कॉलेज, लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा हुई। लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर सेंट एलायसियस कॉलेज, बेनहर पब्लिक स्कूल और लिटिल एंजिल्स स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि सेंट एलायसियस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर, अकाल एकेडमी, ईशर एकेडमी के परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डीन अभय सक्सेना ने बताया कि पहले दिन इंटरमीडिएट के पंजीकृत 395 के सापेक्ष 384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 11 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सेंट एलायसियस कॉलेज के प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी सुमित सक्सेना ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट के पंजीकृत 317 के सापेक्ष 314 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर भी सीबीएसई परीक्षाएं शुरू हो गई। प्राचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि पहले दिन परीक्षा में 145 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।