फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cattle

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को गोशाला निर्माण में मिली खामियां, सुधारने को कहा

Sat, 29 Aug 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
cattle
बिलसंडा। डीएम के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण कर हालात परखे। तीनों ही गोशालाओं में कई कमियां निकलीं। नाराजगी जताते हुए बीडीओ को गुणवत्तापूर्ण निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने बीते दिनों बैठक कर गोशालाओं की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजली गंगवार, चिकित्साधिकारी डॉ. रिंकू नारायण और बीडीओ पीएन द्विवेदी ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अफसर मरौरी खास गांव में 40 लाख की लागत से बनी गोशाला पहुंचे। यहां अभी पशु शिफ्ट नहीं किए गए हैं। गोशाला के कराए गए निर्माण में भी बजट के हिसाब से तमाम खामी दिखीं। चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। भूसे के लिए बनाए गए गोदाम में दरवाजा नहीं था। पशुओं के पहुंचने से पहले ही टिनशेड में पानी निकास को लगाए गए पाइप टूट गए थे। पानी पीने को बनी चरनी भी संतोषजनक नहीं थी। इनमें सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नगर पंचायत द्वारा बमरोली रोड पर बिहारीपुर खुर्द गांव में बन रही गोशाला पहुंचीं। अभी यहां भी गोशाला में पशु शिफ्ट नहीं हुए हैं। गोशाला परिसर का समतलीकरण समेत अन्य काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अंत में टीम करेली में बनी गोशाला पहुंची। यहां भी काम अधूरा मिला। गुणवत्ता को लेकर भी टीम ने असंतोष जताया। बीडीओ को गुणवत्तापूर्ण काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed