फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cash worth Rs 1.60 lakh and jewellery worth Rs 17 lakh stolen from a sweet vendor's house

Pilibhit News: मिष्ठान विक्रेता के घर से 1.60 लाख की नकदी, 17 लाख के जेवरात चोरी

Wed, 03 Jul 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 1.60 lakh and jewellery worth Rs 17 lakh stolen from a sweet vendor's house
पूरनपुर (पीलीभीत)। छत की ओर से चढ़े चोरों ने मोहल्ला चौक निवासी मिष्ठान विक्रेता कुलदीप गुप्ता के घर कमरे में रखी अलमारी के ताले खोलकर 1.60 लाख रुपये की नकदी, 17 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह आंख खुलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीओ आलोक सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक में संजय गांधी मार्ग पर बड़े हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले कुलदीप गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात साढ़े 11 बजे तक परिवार के साथ जागता रहे। सुबह साढ़े पांच बजे आंख खुलने पर जेवरात के खाली डिब्बी कमरे में बिखरे मिलने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर के बाहर मिठाई की दुकान और उसके पीछे कारखाना है। घर के पहली और दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। रात को बिजली की आंख-मिचौनी के चलते दूसरी मंजिल पर बाहर की ओर बने कमरे में परिवार के साथ सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पीछे से छत की ओर से चढ़े चोरों ने तीसरी मंंजिल पर लगे लोहे के गेट को खींच कर कुंडा तिरछा कर दरवाजा खोल लिया। इसके बाद तीसरी और दूसरी मंजिल पर अंदर के कमरों को खंगाला। दूसरी मंजिल पर पीछे की ओर के कमरे में चाबी से अलमारी खोलकर सोने के दो हार, चेन, 12 सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, दो जोड़ी सोने की झाले, दो जोड़ी सोने के टाप्स, चांदी का ब्रेसलेट, गुलशन पट्टी, 12 चांदी के सिक्के और 1.60 लाख रुपये नकदी चोर चोरी कर ले गए।
उन्होंने बताया कि चोरी गए जेवरात 17 लाख रुपये से अधिक के थे। घटना की सूचना पर सीओ आलोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुलदीप और उनके परिजन से घटना की जानकारी की। पुलिस ने आसपास प्रतिष्ठानों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी की कॉल रिकार्डिंग में चोरों की तलाश की।

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। चोरी की घटना पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने रात में पुलिस गश्त दुरुस्त न होने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापारियों से खुद की सुरक्षा के लिए घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने भी सराफा बाजार के समीप हुई चोरी की घटना पर पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed