{"_id":"61ccb8b221956e08a83cb106","slug":"case-of-illegal-class-operation-caught-in-another-school-pilibhit-news-bly470905078","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और स्कूल में अवैध कक्षा संचालन का मामला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और स्कूल में अवैध कक्षा संचालन का मामला पकड़ा
विज्ञापन
बीसलपुर। पिछले दिनों क्षेत्र के परसिया गांव में सुभाषचंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल में कक्षा बारह तक अवैध कक्षा संचालन का मामला पकड़ा गया था। अब गांव परसिया के ग्रीन डेल पब्लिक स्कूल में बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित मिली। जबकि कुछ दिन पूर्व ही बीएसए का कहना था कि जिले के किसी स्कूल में अवैध कक्षाएं नहीं चल रहीं।
सुभाषचंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल में अवैध कक्षा संचालन मामला सामने आने के बाद डीएम ने बीएसए को पूरे जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से अभियान चलाकर सत्यापन कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। एक सप्ताह बाद भी बीएसए ने रिपोर्ट डीएम को नहीं सौंपी। जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि रिपोर्ट बन गई है। जिले में कोई अवैध कक्षा संचालन वाला स्कूल नहीं है। अब बीसलपुर में ही अवैध कक्षा का एक और मामला निकल आया। एसडीएम के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला ने मंगलवार को ग्रीन डेल पब्लिक का औचक निरीक्षण किया। यहां कक्षा छह से बारह तक की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। उन्होंने इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से पूछताछ की। विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं के बारे में बता दिया। पूछने पर स्कूल स्टाफ के लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि उन्होंने बीएसए चंद्रकेश सिंह को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी है।