{"_id":"69d0112124c864b7ca0245e8","slug":"case-filed-against-directors-of-two-firms-for-tax-evasion-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156710-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टैक्स चोरी पर दो फर्मों के संचालकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टैक्स चोरी पर दो फर्मों के संचालकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। कानूनी रूप से देय टैक्स की चोरी करने के दो मामले पकड़ में आने पर राज्य कर विभाग के उपायुक्त ने दो फर्म संचालकों पर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में गुरुनानक ट्रेडर्स के संचालक फूलचंद के खिलाफ 39.68 लाख और माधोटांडा के गांव गुलाबटांडा के निंदर ट्रेडर के संचालक जितेंद्र सिंह पर एक करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का आरोप लगाया गया है।
उपायुक्त ने अलग-अलग दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शासन स्तर से बकाया और राजस्व वसूली की वृद्धि की समीक्षा की जा रही है। कई ऐसी फर्में हैं, जो प्रदेश में करापवंचन करते हुए राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। केंद्रीय क्षेत्राधिकारी पीलीभीत में पूर्व में पंजीकृत रही गुरुनानक ट्रेडर्स से संबंधित फूलचंद ने बोगस/ अस्तित्वहीन पंजीयन प्राप्त कर 39,68,435 रुपये और इसी प्रकार निंदर ट्रेडर्स के जितेंद्र सिंह ने 1,01,35,768 रुपये की राजस्व क्षति की।
विज्ञापन
कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि उपायुक्त राज्य कर रिकेश सिंह की ओर से दोनों मामलों की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकी विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद