{"_id":"68d4d690f8f481de8e08afb7","slug":"case-filed-against-12-accused-for-farmer-killing-by-tractor-trolley-in-pilibhit-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में किसान की हत्या: अवैध खनन के विरोध पर ट्रैक्टर से कुचला, चार भाइयों समेत 12 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में किसान की हत्या: अवैध खनन के विरोध पर ट्रैक्टर से कुचला, चार भाइयों समेत 12 लोगों पर मुकदमा
Thu, 25 Sep 2025 11:14 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:14 AM IST
सार
पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरोध पर किसान की हत्या के मामले में मृतक के बेटे ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें चार सगे भाइयों समेत छह नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एएसपी विक्रम दहिया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में खेत के पास से रेत का अवैध खनन करने के विरोध पर किसान की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान को कुचल दिया। इस मामले में आरोपी 12 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक इंद्रजीत के पुत्र प्रीतम सिंह ने छह नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोपियों में चार सगे भाई हैं।एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस को दी तहरीर में हजारा थाना के गांव अशोकनगर निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उनके पिता इंद्रजीत खेत से कृषि कार्य करके वापस आ रहे थे। रास्ते में मुर्गी फार्म के आगे अलाम अली और उनके साथी सड़क किनारे खेत से बालू का खनन कर रहे थे। पिता ने रोका तो आरोपियों ने फावड़े से वार कर दिया।
संबंधित खबर- UP: अवैध खनन करने से रोका तो ग्रामीणों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला, एक की मौत, प्रधान के पति समेत चार घायल
विज्ञापन
बाद में दौड़ाकर ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। बीच बचाव में कमल सिंह, दुर्गेश सिंह और गणेश को भी चोट आई। पुलिस ने प्रीतम की तहरीर पर आलम अली, उसके तीनों भाई, हेमंत माहेश्वरी, अरविंद यादव और छह अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इस घटना से हजारा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध बालू खनन के खेल को उजागर कर दिया है।