फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Card of building Would be lured action

कोटेदार ने कार्ड बनवाने का प्रलोभन दिया तो होगी कार्रवाई

Sun, 22 Nov 2015 10:29 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 22 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Card of building Would be lured action
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के निर्देश पर जिला पूर्ति
विज्ञापन
अधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षकों की बैठक ली और कोटेदारों द्वारा राशन कार्ड बनाने का ग्रामीणों को दिए प्रलोभन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएसओ रमन मिश्रा ने बताया कि कुछ स्थानों पर कोटेदारों द्वारा प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं को राशनकार्ड बनवाने का झूठा प्रलोभन देकर उन्हें प्रभावित करने की शिकायत खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा से लोगों ने की थी।

 इसे विभाग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षकों व आपूर्ति से जुड़े सभी कर्मचारियों की बैठक बुलाकर ऐसे कोटेदारों पर सभी से कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएसओ ने बताया कि कोटेदारों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कहीं भी यदि कोई कोटेदार राशनकार्ड बनवाने का प्रलोभन देता पाया गया अथवा ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई जाएगी।

बैठक में पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, वीर सिंह, मोहम्मद यूसुफ, अचल राय, शांतिस्वरूप व इसहाक शामिल रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटेदार का राशनकार्ड बनाने से कोई ताल्लुक नहीं है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि यदि कोई कोटेदार उन्हें राशनकार्ड बनाने का प्रलोभन देता है तो उसकी तुरंत सूचना उन्हें अथवा पूर्ति निरीक्षक को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed