{"_id":"6a84aa74f178e6d6e4055854","slug":"carcasses-of-chital-and-nilgai-found-in-different-areas-during-patrolling-in-the-barahi-range-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166846-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बराही रेंज में गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में मिले चीतल-नीलगाय के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बराही रेंज में गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में मिले चीतल-नीलगाय के शव
विज्ञापन
सीमावर्ती जंगल क्षेत्र का मामला, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति, विभागीय जांच शुरू
पीलीभीत। पीटीआर की बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर चीतल और नीलगाय के शव मिलने से वन विभाग में हलचल रही। सूचना पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम कराया है।
पीटीआर में इन दिनों मानसून पेट्रोलिंग चल रही है। जंगल के भीतर के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में भी वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। मंगलवार सुबह बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चीतल और नीलगाय के शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना उच्चाधिकारियों को देने के बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया।
वन अफसरों के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारियों ने दोनों वन्यजीवों का पोस्टमाॅर्टम किया। विभाग की टीम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बराही रेंज में चीतल और नीलगाय के शव मिले हैं। दोनों का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि ग्रामीण इसको लेकर तरह-तरह का अनुमान लगा रहे हैं। कोई इन वन्यजीवों की मौत को स्वाभाविक बता रहा है तो कोई शिकारियों पर संदेह जता रहा है। वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
तेंदुआ समझकर जुटी भीड़, निकली जंगली बिल्ली
न्यूरिया। क्षेत्र के पुरबा भूड़ा में बीसलपुर ब्रांच नहर में खाईखेड़ा के पास मंगलवार को एक जंगली बिल्ली का शव मिलने से भी अफरा-तफरी मच गई। शव को देखकर लोगों ने तेंदुआ होने की आशंका जताई, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग की टीम पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। जांच के बाद तेंदुआ होने की आशंका गलत निकली। वन विभाग की टीम ने जंगली बिल्ली के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। संवाद