{"_id":"67fd4beeedcb03870f09a8a1","slug":"car-overturned-after-hitting-a-culvert-two-sisters-died-four-injured-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134134-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिया से टकराकर कार पलटी, दो सगी बहनों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिया से टकराकर कार पलटी, दो सगी बहनों की मौत, चार घायल
विज्ञापन
घुंघचाई-बंडा हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार संवाद
घुंघचाई (पीलीभीत)। पूर्णागिरि से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार सुबह घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गुलरिया भूपसिंह के प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर तालाब की पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की मौत बंडा सीएचसी से लखनऊ ले जाते समय हुई। हादसे में बालिका समेत चार घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक महिलाएं आपस में सगी बहनें थीं।
शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां के गांव पुरैना निवासी अमित वर्मा (28) रविवार शाम करीब चार बजे घर से कार से अपनी मां ऊषा देवी (50), पत्नी नीतू (26), पांच वर्षीय पुत्री अनिका और अपनी मौसी जनपद हरदोई के थाना माधोगंज के गांव सैलापुर निवासी सुमन (49) और उनके पुत्र राजन (29) के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शनों के लिए निकले थे। रात में दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु कार घर लौट रहे थे।
सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गांव गुलड़िया भूपसिंह के प्राथमिक विद्यालय के पास कार चालक राजन को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब की पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे का पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घुंघचाई पुलिस ने ऊषा देवी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
वहीं बंडा सीएचसी में भर्ती राजन और उनकी मां सुमन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सुमन की भी मौत हो गई। अन्य घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा इतना तेज था कि कार के परखचे उड़ गए। एसआई राकेश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
इलाज कराने बहन के घर आईं थीं सुमन
बंडा थाना क्षेत्र के गांव ददिउरी निवासी नेतराम ने बताया कि अमित उनका दामाद है। अमित की मौसी सुमन करीब चार दिन पूर्व अपना इलाज कराने के लिए अमित के घर पर आईं थीं। हॉस्पिटल में दिखाने के बाद वह अमित के घर पर रुकी हुईं थीं। सुमन का पुत्र राजन उन्हें वापस ले जाने के लिए आया था। जहां अमित और राजन दोनों का परिवार के साथ पूर्णागिरि जाने का प्लान बन गया। दर्शन करने के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।