{"_id":"6677573c63961e0a99003a34","slug":"car-fell-uncontrollably-at-the-collectorate-turn-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118314-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कलक्ट्रेट मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कलक्ट्रेट मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के निकट कलक्ट्रेट मोड़ पर शनिवार सुबह पूरनपुर चेयरमैन की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार चालक व चेयरमैन शेलेंद्र गुप्ता को मामूली चोटें आई। राहगीरों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे किसी कार्य के सिलसिले में कार से कलक्ट्रेट जा रहे थे। टनकपुर हाईवे पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर गिर गई।
सीट बेल्ट लगी होने से चालक और चेयरमैन बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से कार सवार चेयरमैन और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
जानकारी लगते ही क्षेत्रीय पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद चेयरमैन वहां से चले गए।