फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car collide with tree, driver dies

पेड़ से कार टकराई, चालक की मौत

Fri, 28 Apr 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 28 Apr 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Car collide with tree, driver dies
पेड़ से कार टकराई, चालक की मौत
 बिलसंडा रोड पर कटना नदी के पुल के पास गुरुवार की रात असंतुलित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे कार चालक की मौत हो गई। उस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी 28 वर्षीय विवाहित तेजेंद्र गंगवार गुरुवार की रात लगभग तीन बजे बीसलपुर के एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कटना नदी के पुल के पास कार किसी तरह से असंतुलित हो गई और सड़क के बाई ओर खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तेजेंद्र मौके पर ही पड़े रहे। शुक्रवार को सुबह जब लोग उधर से गुजरे तब उन्होंने कार में फंसे हुए एक युवक को देखा और यूपी पुलिस डायल 100 की गाड़ी को फोन किया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तेजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर घर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। मृतक के पिता मनोज कु मार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक्सीडेंट में मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के पिता मनोज, मां रामकली, पत्नी किरन, भाई नागेंद्र, बहन शंटी और बंटी का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। तेजेंद्र का विवाह पिछले वर्ष ही गांव अमृता खास निवासी कि रन से हुआ था। सूचना मिलने पर उसकी ससुराल के लोग भी आ गए थे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed