फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cane committee

2.08 करोड़ के लाभ के बजट का प्रस्ताव पास

Wed, 20 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 20 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति बोर्ड के गठन के बाद बुधवार को दूसरी बैठक हुई। इस बैठक के लिए समिति से जारी एजेंडे में अध्यक्ष और सदस्यों के ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी अध्यक्ष ज्ञानदेवी के स्थान पर उनके पति संतराम बैठक में पहुंचे और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गए। इस पर सदस्यों ने विरोध जताया। इसको लेकर बैठक में काफी देर हंगामा हुआ। बात बढ़ती देख अध्यक्ष पति बैठक छोड़ बाहर निकल गए। इसके कुछ देर बाद ही अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर बैठक शुरू हुई। अध्यक्ष के आने के बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में वर्ष 2015-16 के बजट चर्चा हुई। इसमें कुल 4,67,91,000 का खर्च और इसके सापेक्ष 6,75,87,000 हजार की आय का बजट पेश किया गया। इस तरह बैठक में 4.08 करोड़ के लाभ का बजट पास किया। बजट के अलावा गन्ना सर्वे में सुपरवाइजरों की कमी को दूर कराने, समिति का खर्च कम करने को पर्ची छपाई एवं निर्गमन का काम मिल को देने का प्रस्ताव रखा गया। कुछ सदस्यों ने गन्ना भुगतान और समिति कमीशन शीघ्र कराने की भी बात रखी। बैठक में अध्यक्ष के अलावा सचिव वसी अहमद, उपाध्यक्ष गुरुनाम सिंह, रचित अग्रवाल, बाबूराम, महेंद्र पाल, रामचंद्र, ऋषिपाल, शांती स्वरूप, अयोध्या प्रसाद सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


मैं बैठक में गया था लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठा। कुछ सदस्यों से किसी अन्य बात को लेकर बहस हुई जिसके बाद मैं चला गया। बैठक में अध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

संतराम, अध्यक्ष पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed