फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cane committee election

23 को नौ बजे से तीन बजे तक होगा मतदान

Fri, 20 Mar 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cane committee election
सहकारी गन्ना समिति और सहकारी चीनी मिल में 23 मार्च को होने वाले डेलीगेट
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई। तीनों गन्ना समितियों व दोनों सहकारी मिलों में सुबह नौ बजे से सायं बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति में कुल 679 पदों में 439 निर्विरोध एवं 97 पर रिक्त रहने के बाद 143 सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए मंडी समिति में रामलीला गेट की ओर पड़ने वाले टीन शेड नंबर एक में 68 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 143 सीटों के लिए 76 गांव के 15119 किसान मतदान करेंगे। इस चुनाव के लिए 68 पीठासीन अधिकारी के साथ एक एक सहायक को लगाया गया है साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहेगा।
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति के 425 डेलीगेट सीटों में से 41 सीटों पर और चीनी मिल की 100 सीटों में से पांच सीटों पर चुनाव होना है। चीनी मिल के चुनाव अधिकारी/पीडी आरबी भास्कर ने बताया चुनाव के लिए विकास विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। उधर गन्ना समिति सचिव देवसिंह राना ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई।
हजारा। ट्रांस क्षेत्र में गन्ना सोसाइटी से छह सीटों पर डेलीगेट चुनाव होना है जबकि चीनी मिल से विजयनगर, गौतमनगर और रामनगर की तीन सीटों पर चुनाव होना है। 23 मार्च को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां की जा रही हैं वहीं प्रत्याशियों ने संपर्क तेज कर दिया है।
0000000
नहीं मिल रही प्रमाणित मतदाता सूची
शेरपुरकलां। नामांकन दाखिल होने के बाद अब उम्मीदवारों को प्रमाणित मतदाता सूची उपलब्ध नहीं हो पा रही है। चुनाव में दो दिन शेष रहने पर बगैर मतदाता सूची के मतदाता कौन है और किस-किस से वोट मांगे? इसको लेकर उम्मीदवार परेशान है। शेरपुरकलां से डेलीगेट के उम्मीदवारों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
-----------
मुनिराज/सर्वेश/बबलू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed