{"_id":"5888eaf44f1c1b5c02cf6130","slug":"candidates-are-wives-of-wealthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की पत्नियां भी हैं दौलतमंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की पत्नियां भी हैं दौलतमंद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नामांकन कराने वाले कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज के पास अपना कोई चौपहिया वाहन नहीं है। वहीं शहर से बसपा प्रत्याशी अरशद खां से उनकी पत्नी ज्यादा मालदार हैं। भाजपा के किशनलाल राजपूत व बाबूराम के नाम भी कोई वाहन नहीं है। बीसलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और पूरनपुर से बसपा प्रत्याशी केके अरविंद करोड़पति होने के साथ ही शस्त्र व गाड़ी भी रखते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कई प्रमुख नामांकन हुए। नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में जो दावे किए गए हैं, उसके अनुसार पीलीभीत शहर सीट से सपा प्रत्याशी एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद और उनकी पत्नी आमना बेगम दोनों करोड़पति हैं। उनके पास 25 हजार नकदी के अलावा लगभग 83 लाख रुपया बैंक खाते में हैं । उनकी चल संपत्ति की कीमत 99 लाख है और अचल संपत्ति 76 लाख जो कुल मिलाकर 1.75 करोड़ रुपये हैं। उनके पास कोई गाड़ी अथवा शस्त्र नहीं है। वहीं उनकी पत्नी के नाम 1.62 करोड़ और बेटी के नाम 11 लाख की संपत्ति है। बीसलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री 51 वर्षीय अनीस अहमद फूलबाबू के पास लगभग दो करोड़ की संपत्ति है। 32 हजार नकद कैश के अलावा विभिन्न बैंकों में जमा धनराशि एवं अन्य चल संपत्ति की कीमत लगभग 1.51 करोड़ है साथ ही 58 लाख की अचल संपत्ति। उनके पास 1.20 लाख की रायफल और 11 लाख की फारच्यूनर गाड़ी है जबकि उनकी पत्नी के पास 84 लाख की संपत्ति है जिसमें एक रिवाल्वर के अलावा गहने आदि हैं। एए खान ट्रस्ट में पति पत्नी का 15-15 लाख का शेयर है। संपत्ति के मामले में शहर से बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक 63 वर्षीय अरशद खां से उनकी पत्नी अधिक धनवान हैं। अरशद खां के पास 5.66 की चल और 18 लाख की अचल संपत्ति है। जिसमें 80 हजार का एक रिवाल्वर शामिल है। उनके पास भी कोई गाड़ी नहीं है। वहीं उनकी पत्नी के पास 4.64 की चल और 40 लाख की अचल कुल मिलाकर 44.64 लाख की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो दोनों ही पैदल हैं। बरखेड़ा प्रत्याशी 58 वर्षीय किशनलाल ग्राम पंचायत अधिकारी पद से बीआरएस लेकर चुनाव में उतरे हैं। उनके पास 25 हजार कैश और 10 लाख रूपये बैंक में हैं। इसके अलावा उनके पास न तो गाड़ी है और न कोई शस्त्र । 16 ग्राम सोने के आभूषण जरूर हैं। वहीं उनके पत्नी के पास 20 हजार कैश और दो लाख रुपये बैंक खाते में हैं। पूरनपुर प्रत्याशी बाबूराम पासवान भी करोड़पति हैं। 42 हजार नकद 4.6 लाख बैंक में होने के अलावा खेती की जमीन और पेट्रोलपंप के मालिक हैं। उनकी चल और अचल संपत्ति मिलाकर करीब 1.10 करोड़ है। पूरनपुर से बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले शाहजहांपुर निवासी केके अरविंद पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। उनके पास एक सेंट्रो कार के अलावा एक रिवाल्वर है। साथ ही 20 हजार की नकदी व 3.65 लाख रुपये बैंक में हैं। उनकी चल संपत्ति 33 लाख और अचल संपत्ति 77 लाख जो कुल मिलाकर 1.00 करोड़ के वह मालिक हैं वहीं उनकी पत्नी के पास 34 लाख की संपत्ति है।
विज्ञापन