{"_id":"f6ac31f9b9982cc7744919deb8561ca6","slug":"can-not-find-the-lack-of-compensation-czech-book-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बुक अभाव में नहीं मिल पा रहा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक बुक अभाव में नहीं मिल पा रहा मुआवजा
पूरनपुर।
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि पीड़ितों को सहायता के लिए तहसील प्रशासन को 31,18,311 रुपये
विज्ञापन
प्राप्त हो जाने के बाद भी पीड़ित किसानों को इनका वितरण नहीं हो पा रहा
है। तहसील प्रशासन का तर्क है कि किसानों को सहायता राशि चेक के माध्यम से
दी जानी है और मौजूदा समय में चेक का अभाव है। जिसके चलते प्राप्त होने के
बाद भी तहसील प्रशासन पीड़ितों को सहायता उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
पखवाड़ा भर पहले क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से 321 गांव के किसान प्रभावित हुए थे। गेहूं, लाही, मटर आदि की फसलों को नुकसान हुआ। राजस्व प्रशासन ने 1949.430 हेक्टयेर भूमि में खड़ी फसलों का नुकसान होने की रिपोर्ट दी। ओलावृष्टि पीड़ितों को बांटने को जिले को मिले एक करोड़ रुपये में पीलीभीत तहसील को 671689, बीसलपुर को 6210000 और पूरनपुर को 3118311 रूपये दिए गए हैं। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों की सूचियां तैयार करानी शुरू कर दी गई हैं। पर्याप्त चेक बुकें न होने के पर्याप्त चेक बुक न होने पर बैंक शाखा को पत्र लिखा गया है, ताकि दो, तीन दिन में चेकबुक मिलने पर सहायता का वितरण शुरू करा दिया जाए। दो हजार रूपये की सहायता तक का वीयरर चेक जबकि इससे अधिक धनराशि के एकाउंटपेयी चेक दिए जाएंगे।