फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cameras installed in major temples, police deployed on Kanwar routes

Pilibhit News: प्रमुख मंदिरों में लगाए कैमरें, कांवड़ मार्गों पर तैनात हुई पुलिस

Mon, 22 Jul 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Cameras installed in major temples, police deployed on Kanwar routes
पीलीभीत। सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ मंदिर कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के साथ कांवडियों के जत्थे की सुरक्षा को लेकर भी रूपरेखा तैयार करने के साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जिले भर से शिवभक्त मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से 25 वालंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पुलिस भी तैनात रहेगी। गौरीशंकर मंदिर के अलावा दूधियानाथ मंदिर में भी भीड़ अधिक पहुंचने के मद्देनजर छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात से ही शहर के मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। कांवड़ियों के रुकने को लेकर मंडी समिति में भी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
हर जत्थे के साथ तैनात रहेगी फोर्स
पुलिस प्रशासन ने जिले को पांच जोन, 17 सेक्टर और 40 सब सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा रणनीति तैयार की है। गौरीशंकर मंदिर आने वाले मार्ग पर 15 प्वाइंट बनाकर पुलिस को तैनात किया गया है। प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ पुलिस फोर्स तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। पीएसी के अलावा कोतवाली, जहानबाद और सुनगढ़ी पुलिस अलर्ट रहेगी। क्यूआरटी वाहनों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जहानाबाद क्षेत्र में पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए अफसरों ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।

00
शहर में कांवड़ियों के ये रहेंगे रूट
बरेली की ओर से डाक कांवड़ लाने वाले कांवड़िये टाइगर तिराहे से ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद लकड़ी मंडी, जाटों वाले चौराहे, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार होते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे से गौरीशंकर मंदिर की ओर जाएंगे। मंडी समिति में रुकने वाले रामलीला रेलवे क्राॅसिंग से डिग्री कॉलेज चौराहा, नौगवां चौराहा और दूधियानाथ मंदिर रोड होते हुए जाटों वाले चौराहे से जेपी रोड से मंदिर की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed