फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Call to follow the path shown by the prophet

Pilibhit News: नबी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

Sun, 26 Nov 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Call to follow the path shown by the prophet
पूरनपुर में आयोजित कॉन्फ्रेस में मौजूद उलमा । स्रोत - आयोजक
पूरनपुर। तहरीक फरजंदाने हिंद के तत्वावधान में साबरी आहाता में शुक्रवार रात को हुई ऑल इंडिया निजामे मुस्तफा कांफ्रेंस हुई। इसमें नबी के बताए रास्ते पर चलने और मिलजुलकर रहने का पैगाम दिया गया। कांफ्रेंस में अन्य प्रदेशों के उलमा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत के सज्जादा नसीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी ने कहा कि मुसलमानों को नबी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। नबी ने हमेशा अमन के साथ मिलजुल कर रहने का पैगाम दिया है। बुरे कामों का हमेशा विरोध करना चाहिए। दूसरों पर जुल्म करने वाले को अल्लाह कभी माफ नहीं करते।
विज्ञापन

कांफ्रेंस में मुफ्ती गुलाम जिलानी, बिहार से आए मुफ्ती नोमान अख्तर ने कहा कि नबी ने गरीबों का ख्याल रखने का संदेश दिया है। समाज से गरीबी मिटाने को गरीबों की मदद करें। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी ने हिंदू, मुस्लिम एकता पर जोर दिया। कांफ्रेंस में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, बंगाल से आए शायर असद इकबाल, हाफिज असलम नूरी, हाफिज जाकिर खान नूरी, हाफिज अरबाज रजवी, मुफ्ती आमिर रजा खान, हाफिज जकी खान, मौलाना इरशाद, मौलाना नेमत तकरीर की। संचालन कारी यूसुफ संभली ने किया। मौलाना नाजिम रजा मिस्वाही को तहरीक फरजंदाने हिंद और रॉयल हज उमरा ट्रेवल्स की ओर से उमरा कराने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed