{"_id":"5741e7d54f1c1bbc15690a7b","slug":"cal-lucknow-ner-seven-wicket-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएएल लखनऊ ने एनईआर को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएएल लखनऊ ने एनईआर को सात विकेट से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 22 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए र्क्वाटर फाइनल मैच में सीएएल लखनऊ ने एनईआर लखनऊ को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
एलएच स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल बी से एनईआर लखनऊ और सीएएल लखनऊ के बीच र्क्वाटर फाइनल मुकाबला हुआ। एनईआर रेलवे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने धुंआधार बैटिंग कर पहले विकेट की साझेदारी करते हुए 95 रन बनाए। निर्धारित 40 ओवरों के मैच में एनईआर टीम ने 228 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें रणजी खिलाड़ी सौरभ दुबे ने 91 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सात चौके और छह छक्के लगाए। अश्विन सिंह ने 35 रन, प्रशांत जोशी ने 19 अश्विनी मदानी ने 27 बन बनाए। सीएएल की ओर से गेंदबाजी करते हुए रणजी खिलाड़ी सौरव यादव ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक बनाई। उन्होंने आठ ओवरों ने 58 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं संदीप यादव ने सात ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। उधर, 229 रनों का पीछा करने उतरे सीएएल के ओपनर मनीष व राहुल महज 11-11 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद आदिल क्रीज पर पहुंचे लेकिन वह भी जल्द पैवेलियन लौट गए। इसके बाद हिमांशु व मोहित यादव ने चौथे विकेट की साझेदारी में 50 रन पूर किए और टीम को 119 रनों तक ले गए। रणजी खिलाड़ी हिमांशु ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना पहला व टूर्नामेंट का तीसरा ठोंका और टीम को जीत के नजदीक ला दिया। उनके साथी बल्लेबाजी मोहित यादव ने 32वें ओवर में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। हिमांशु व मोहित ने चौथे विकेट की साझेदारी में सीएएल लखनऊ को सात विकेट से जीत दिलाई। हिमांशु 128 रन व मोहित 61 रन बनाकर नाबाद रहे। समापन पर डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने सीएएल के हिमांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट अध्यक्ष अनिल महेंद्रू व सेकेट्री राजेश ढाटा ने बताया कि 23 मई को गाजियाबाद व सीएएल लखनऊ के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष परमवीर सिंंह पैरी, बी क्लीफर्ड, सुहेलबख्श, चिरंजीव गौड़, डॉ. सर्वेश, रियाज, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।