फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cages set up to catch leopards

Pilibhit News: तेंदुओं को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे

Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cages set up to catch leopards
पीलीभीत। जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की चहलकदमी लगातार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए छह स्थानों पर लैपर्ड ट्रैपिंग केज (पिंजरे) लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में लगातार नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत रेंज के अंतर्गत मझोला के बहादुरगंज, मरौरी विकासखंड के दियूरा और मझोला क्षेत्र के धनकुनी गांव में ट्रैपिंग केज लगाए गए हैं। इसके अलावा बीसलपुर रेंज के बरखेड़ा विकासखंड स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में भी पिंजरा लगाया गया है। पूरनपुर रेंज के पूरनपुर विकासखंड के पिपरिया दुलई और रूरिया गांव में भी तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैपिंग केज लगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग सतर्कता बरत रहा है। कैमरा ट्रैप और अन्य माध्यमों से भी तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से भी रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि जिन क्षेत्रों में तेंदुए की चहलकदमी सामने आई है, वहां निगरानी बढ़ाई गई है। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए निर्धारित स्थानों पर ट्रैपिंग केज लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed