फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   By taking a motorboat tour in Chuka Beach, tourists are enjoying Goa like

चूका बीच में मोटरबोट की सैर कर सैलानी उठा रहे गोवा जैसा आनंद

Sun, 24 Apr 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
By taking a motorboat tour in Chuka Beach, tourists are enjoying Goa like
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच सैलानियों के लिए खास बना हुआ है। पर्यटन स्थल पहुंचने वाले सैलानी जंगल भ्रमण के साथ मोटरबोट से शारदा डैम की भी सैर कर रहे हैं। डैम में हिलौरे लेते पानी में 45 मिनट तक सैर कर सैलानियों को गोवा जैसा आनंद मिल रहा है। वहीं शारदा डैम के किनारे विचरण करते बाघ के दीदार होने से सैलानी और भी रोमांच महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

महोफ रेंज के कोर जोन में स्थित चूका बीच की सुंदरता और शांत वातावरण का हर कोई कायल हो जाता है। जंगल की हरियाली और उसमें विचरण करते बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी भी बनी रहती है। यही वजह है कि पर्यटन सत्र के दौरान जनपद के अलावा दूर दराज इलाकों से सैलानियों की आमद होती रहती है। चूका बीच की हटों में ठहरने के साथ जंगल भ्रमण भी करते हैं। चूका बीच के अलावा बाइफरकेशन सायफन समेत अन्य भ्रमण के स्थल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं।
विज्ञापन

इधर इस सत्र में सैलानियों की सुविधा के लिए चूका बीच में मोटरबोट का संचालन भी शुरू कर दिया गया। 350 रुपये प्रति व्यक्ति 45 मिनट तक सैलानी मोटरबोट से शारदा डैम की सैर कर सकते हैं। सैलानी मोटरबोट का आनंद भी उठा रहे है। दरअसल शारदा डैम में दूर-दूर तक पानी फैला हुआ है। सैलानियों को यह नजारा गोवा की याद दिलाता है। यही वजह है कि छुट्टियां पड़ने के साथ खाली समय मिलते ही सैलानी पीटीआर का भ्रमण करने पहुंचते हैं। महोफ रेंजर बजीर हसन ने बताया कि पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed